LIVE UPDATE
कोरबाशिक्षा

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यो पर RES ने रोका भुगतान…ठेकेदारों ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम..  भुगतान नहीं होने पर लेंगे न्यायालय की शरण..

NCG News desk Korba :-

कोरबा l  कोरबा जिले में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के लंबित भुगतान के लिए कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को स्कूल जतन योजना के समस्त ठेकेदारों ने लिखित ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में पूर्व में भी भुगतान के विषय में पत्राचार किया जा चुका है लेकिन किसी तरह की कोई विभागीय पहल नहीं होने से ठेकेदारों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करन पढ़ रहा है  ऐसे में  ठेकेदार अब न्यायालय की शरण ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये भी पढ़ें:-जिला खनिज निधि घोटाले पर ED ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे, ठेकेदारों से अधिकारियों और राजनेताओं को मिली रिश्वत

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यो पर RES ने रोका भुगतान...ठेकेदारों ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम..  भुगतान नहीं होने पर लेंगे न्यायालय की शरण..

स्कूल जतन योजना के ठेकेदारों द्वारा  सौंपे गए ज्ञापन पत्र में बताया है कि समस्त ठेकेदार मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की राशि का भुगतान न होने की वजह से आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान हैं। ठेकेदारों ने कहा है कि 20 मार्च को कोरबा जिला अंतर्गत माध्यमिक शाला दर्रीपारा में मध्यान्ह भोजन के दौरान प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान को सभी कार्यों के लिए दोषपूर्ण मानना उचित नहीं है। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसार कार्यों के पूर्वाग्रह के विरूद्ध एवं सभी ठेकेदारों के निष्पक्ष सुनवाई एवं सकारात्मक कार्यों को नजर में रखते हुए तर्कसंगत निर्णय लेते हुए ठेकेदारों के देयकों का भुगतान करने की की गुहार विभाग से लगाई गई है।

ये भी पढ़ें:-ठेकेदार के गुर्गो ने आदिवासी युवक को बनाया बंधक, JCB में बांधकर रातभर चप्पल से पीटा

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यो पर RES ने रोका भुगतान...ठेकेदारों ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम..  भुगतान नहीं होने पर लेंगे न्यायालय की शरण..

ये भी पढ़ें:-बालोद जिले के अवैध रेत खदान में कार्यवाही करने पहुंची राज्य की टीम.. लेकिन एक ढाबे में ऐसा क्या हुआ कि कार्यवाही करने के कुछ घंटे बाद हुआ चैन माउंटेन हुआ गायब….

ठेकेदार अतुल जायसवाल, निरंजन कुमार, संतोष श्रीवास, अमित पालीवाल, मनोज अग्रवाल, आरजे कंस्ट्रक्शन संतोष अग्रवाल, मां भवानी कंस्ट्रक्शन, बीजी इंटरप्राईजेय, मे. गर्ग कंस्ट्रक्शन ने कहा है कि 3 दिवस के भीतर मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों का भुगतान नहीं होने की स्थिति में न्यायालय की शरण में जाने हेतु स्वतंत्र होंगे। कार्यपालन अभियंता आरईएस को सौंपे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, बृजमोहन अग्रवाल, जिला कलेक्टर व अन्य को भी प्रेषित की गई है।

ये भी पढ़ें:-सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत करोड़ो की लागत से निर्मित राशन दुकान चढ़ा भ्रष्टाचार की बलि

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE