LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

ED की रिमांड में अनवर, प्रोडक्शन वारंट पर नीतीश दीवान, रानू और सौम्या से पूछताछ शुरू

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

प्रदेश में हुए बड़े घोटालों पर अब ED के बाद राज्य EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को EOW ने कोर्ट में पेश कर 8 अप्रेल तक रिमांड पर ले लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सेंट्रल जेल में रानू-सौम्या से पूछताछ शुरू

इधर कोल लेवि स्कैम मामले पर भी EOW-ACB एक्शन मोड पर चल रही है। एसीबी ईओडब्ल्यू जेल में बंद रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, शिव शंकर नाग, और नायर से पूछताछ करने पहुंच चुकी है। पूछताछ के लिए EOW-ACB को रायपुर विशेष कोर्ट ने तीन दिन का समय दिया है। बता दें कि, अब तक कोल स्कैम मामले में 50 से ज्यादा कारोबारियों को नोटिस भेजा जा चुका है।

नीतीश दीवान को 6 अप्रैल तक प्रोडक्शन वारंट

वहीं, महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी नीतीश दीवान की भी मुश्किलें बढ़ रही है। कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश पुलिस की याचिका को स्वीकार कर मामले में पूछताछ के लिए 6 अप्रैल तक नीतीश दीवान को प्रोडक्शन वारंट पर भेज दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने सूरज चोखानी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

महादेव सट्टा एप पैनल ऑपरेटर टीम में था नीतीश

नीतीश दीवान महादेव सट्टा एप पैनल ऑपरेटर टीम में था। यह उन्हीं के साथ 2 साल तक दुबई में रहा है। नीतीश ने महादेव ऐप के पैसों को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट किया है। नीतीश का काम पैनल ऑपरेटर को समय-समय पर चेक करना होता था। अवैध कमाई अपने अकाउंट के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर करता था। सट्टे के पैसों को नीतीश दीवान के जरिए इन्वेस्ट कर दुबई में कई प्रॉपर्टी खरीदी गई है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE