LIVE UPDATE
सूरजपुर

बोले-भ्रम फैला रही कांग्रेस, सभी को मिलता रहेगा 35 किलो चावल : सीएम विष्णुदेव साय

NCG NEWS DESK Surajpur :-

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दौरे पर रहे। जहां प्रेमनगर के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प आमसभा में शिरकत किए। वहीं जनसभा को संबोधित किए और सरगुजा लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के पक्ष में वोट की अपील किए। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए उसे लबरा पार्टी कहा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिलता रहेगा 35 किलो चावल मिलेगा

जनता को विश्वास दिलाते हुए सीएम साय ने कहा कि, हमने वादा किया था, वह पूरा करने का काम किया है। चावल के लिए डरने या किसी की बातों में नहीं आना है। क्योंकि सबको 35 किलो चावल मिलेगा, वहीं आरक्षण में भी कोई बदलाव नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने गलत अफवाह फैला रही है।

हम कहीं से कमजोर नहीं हैं

सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सरगुजा लोकसभा में हम कहीं से कमजोर नजर नहीं है। प्रेमनगर की जनता इतनी गर्मी में भी जितना पंडाल में है। उससे ज्यादा पेड़ के नीचे है। निश्चित ही चिंतामणि महाराज काफी वोटों से चुनाव जीत कर जाएंगे और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपका सहयोग रहेगा।

भाजपा के पक्ष में माहौल

कांग्रेस के ईडी के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, कांग्रेस के पास कुछ कहने को नहीं है। इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और हम सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE