LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

अंधविश्वास में युवक ने काट ली अपनी जीभ, अस्पताल में भर्ती

NCG NEWS DESK DURG :-

जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काट ली। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आज सुबह अंजोरा पुलिस चौकी सीमा के अंतर्गत थनौद गांव की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के अनुसार थनौद गांव निवासी 33 वर्षीय राजेश्वर निषाद आज सुबह (8 मई) अपने गांव के तालाब के पास गया। और एक पत्थर के करीब बैठकर कुछ मंत्र पढ़ने लगा। जिसके बाद उसने अचानक चाकू से अपनी जीभ काट ली और उसे पत्थर के करीब रख दिया। जब ग्रामीणों ने उसे खून से लथपथ देखा, तो उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई और उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निषाद ने अंधविश्वास के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। वह इच्छापूर्ति के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ चढ़ाना चाहता था। उन्होंने बताया कि निषाद के तीन बच्चे हैं और उसकी पत्नी गूंगी है। अधिकारी ने कहा, हालांकि, सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने निषाद द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। प्रथम दृष्टया यह घटना अंधविश्वास का मामला प्रतीत होती है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े : –

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE