LIVE UPDATE
रायपुर

कुलपति के खिलाफ प्रोफेसर की जंग,हाईकोर्ट के डबल बेंच के निर्णय पर लगी रोक

Ncg news desk Raipur :-

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ शाहिद अली को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के डबल बेंच के उस निर्णय पर रोक लगा दी है जिसके आधार पर कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने डॉ शाहिद अली को दोबारा से बर्खास्त कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉ शाहिद अली की सेवाएं विश्वविद्यालय में अब बरकरार हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उल्लेखनीय है कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ शाहिद अली को कथित राजनैतिक आरोपों में विगत 13 जुलाई 2023 को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद डॉ अली ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अपनी बर्खास्तगी को चुनौती दी थी। माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की सिंगल बैंच ने विश्वविद्यालय के बर्खास्तगी आदेश को विगत 30 जनवरी 2024 को निरस्त कर दिया था।

इस फैसले के विरुद्ध पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ने कार्य परिषद की अवहेलना करते हुए हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय की अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए आदेश दिनांक 14/02/2024 में प्रोफेसर डॉ शाहिद अली के बहाली करते समय सेवा संबंधी परिणामी लाभों के भुगतान के विषय में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अंतर्गत सुनवाई करने कहा था। लेकिन कुलपति ने डबल बेंच के आदेश में भी मनमानी करते हुए कथित राजनैतिक आरोपों की आड़ में डॉ शाहिद अली को मनमाने ढंग से बर्खास्त कर दिया। देश में शायद यह पहला मामला होगा कि किसी व्यक्ति को दो-दो बार बर्खास्तगी आदेश दिया गया हो। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉ शाहिद अली की सेवा में बहाली से छात्रों और अकादमिक जगत को बड़ा लाभ होगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE