LIVE UPDATE
व्यापार

ये है मुंबई मेरी जान: 47वीं मंजिल पर 97.4 करोड़ का फ्लैट और 5.8 करोड़ की स्टांप ड्यूटी… जानिए कौन है खरीदार

ये है मुंबई मेरी जान: 47वीं मंजिल पर 97.4 करोड़ का फ्लैट और 5.8 करोड़ की स्टांप ड्यूटी… जानिए कौन है खरीदार

NCG News desk Mumbai:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 47वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट 97.4 करोड़ रुपये में बिका है। वर्ली को मुंबई का सबसे महंगा इलाका माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्लैट को डायमंड कंपनी Kiran Gems के प्रमोटर माव्जीभाई श्यामजीभाई पटेल ने खरीदा है। यह फ्लैट ओबेरॉय 360 वेस्ट  प्रोजेक्ट में 47वें फ्लोर पर है। इसका एरिया 14,911 स्क्वायर फीट है। इसमें 884 स्क्वायर फीट का अतिरिक्त स्पेस है जिसे बढ़ाया जा सकता है। दस्तावेजों के मुताबिक यह फ्लैट ओएसिस रियल्टी पार्टनर स्काईलार्क बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने बेचा है। इस फ्लैट के साथ नौ कार पार्किंग स्लॉट्स हैं। इसकी सेल डीड 29 अप्रैल को साइन हुई और पटेल ने इस ट्रांजैक्शन पर 5.8 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई

ये भी पढ़े :- T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकता हैं मुंबई इंडियंस का ये दमदार खिलाड़ी, ये है बड़ा कारण

इस प्रोजेक्ट में चार और पांच बेडरूम के फ्लैट हैं। प्रोजेक्ट में दो टावर हैं जिनमें से एक में Ritz-Carlton Hotel है और दूसरे में लग्जरी फ्लैट्स हैं। इस प्रोजेक्ट से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। इसकी ऊंचाई 360 मीटर है और इसके सभी अपार्टमेंट्स वेस्ट फेसिंग हैं। इसी कारण इसका नाम 360 वेस्ट रखा गया है। देश में अब लग्जरी फ्लैट्स की बिक्री में काफी तेजी देखी जा रही है।

ये भी पढ़े :- मुंबई इंडियंस हारी तो होगी बाहर, वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स से आज होगी टक्कर, देखें पिच रिपोर्ट

47वीं मंजिल पर 97.4 करोड़ का फ्लैट और 5.8 करोड़ की स्टांप ड्यूटी... जानिए कौन है खरीदार

ये भी पढ़े :- IPL 2024 : मुंबई इंडियंस की हार और कप्तान की ट्रोलिंग, दर्शकों ने लगाए रोहित के नारे

प्रॉपर्टी कंसल्टैंट फर्म एनरॉक की हाल में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच वर्षों के दौरान भारत में लग्जरी और प्रीमियम मकानों की मांग में बड़ा उछाल देखने को मिला है। साल 2019 की पहली तिमाही में बिकने वाली मकानों में लग्जरी होम की संख्या महज सात फीसदी थी, यह साल 2024 की पहली तिमाही में बढ़कर 21 फीसदी तक पहुंच चुकी है। इस समय लग्जरी फ्लैट के प्रोजेक्ट्स का दायरा सिर्फ मुंबई या दिल्ली तक ही नहीं, है बिल्क नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों तक पहुंच चुका है।

लग्जरी फ्लैट्स की डिमांड बढ़ी

एनरॉक की रिपोर्ट की मानें तो एक तरफ लग्जरी मकानों की डिमांड और बिक्री बढ़ रही है तो दूसरी तरफ अर्फोडेबल या बजट सेगमेंट में मकानों की बिक्री में गिरावट है। इस साल यानी 2024 की पहली तिमाही में देखें तो करीब 26,545 यूनिट्स ही इस सेगमेंट में बिके। यह पांच वर्ष की तुलना में 20 फीसदी की तगड़ी गिरावट है। साल 2019 में जितने मकान बिके थे, उसमें बजट सेगमेंट के मकानों का हिस्सा 37 फीसदी था। जनवरी से मार्च की अवधि में देश के सात बड़े शहरों में कुल 1.30 लाख मकान बिके थे। इनमें से 27,070 यूनिट्स (21 फीसदी) लग्जरी मकान थे।

ये भी पढ़े :- फ्लैट बेचने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE