LIVE UPDATE
भारत

बंगाल में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, छठे चरण में 8 प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

Lok Sabha Election देश में 2024 लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग (25 मई) को आज सुबह 7 बजे से जारी है.

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था. अब यहां छठे फेज में वोटिंग हो रही है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिन सीटों पर आज मतदान हो रहा है, पिछले चुनाव (2019) में वहां सबसे ज्यादा भाजपा 40, बसपा 4, BJD 4, सपा 1, JDU 3, TMC 3, LJP 1, आजसू 1 सीट जीती थीं. कांग्रेस और AAP अपना खाता भी नहीं खोल सकी थीं.

आज छठे चरण में 3 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं. 3 पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं. इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

11 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग

बिहार- 23.67%

हरियाणा- 22.09%

जम्मू और कश्मीर- 23.11%

झारखंड- 27.80%

दिल्ली- 21.69%

ओडिशा- 21.30%

उत्तर प्रदेश-27.06%

पश्चिम बंगाल- 36.88%

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE