LIVE UPDATE
भिलाई

वार्डो के परिसीमन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर संचालक संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा ज्ञापन

वार्डो के परिसीमन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर संचालक संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा ज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता अली हुसैन सिद्दीकी ने संचालक संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास इंद्रावती भवन नया रायपुर छत्तीसगढ़ के नाम जिला कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन देकर मांग की है कि नगर पालिकाओं के वार्डो का परिसीमन पर रोक लगाया जाए ।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
वार्डो के परिसीमन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर संचालक संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास को सौंपा ज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता अली हुसैन सिद्दीकी

सिद्दीकी का कहना है कि 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिकाओं के वार्डो का परिसीमन 2011 की जनगणना के बाद 2014-15 में पहली बार कराया गया था उस परिसीमन में बहुत सारी विसंगतियां थी जिस पर अली हुसैन सिद्दीकी एवं आर.जे. सिंह के द्वारा माननीय हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर उस परिसीमन को चुनौती दी गई थी उसके बाद हाई कोर्ट के निर्णय में नियमतः जनसंख्या के समान अनुपात में परिसीमन के लिए कहा था इसके बाद फिर से 2019-20 में वार्डों का परिसीमन पुनः कराया गया!

वार्डो के परिसीमन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर संचालक संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास को सौंपा ज्ञापन

2011 के जनगणना के अनुसार नगर पालिकाओं का परिसीमन दो बार हो चुका है और अभी तक कोई नई जनगणना नहीं की गई है इसलिए नए सिरे से परिसीमन करवाने का कोई औचित्य नहीं है इससे सिर्फ सरकारी कर्मचारियों का समय एवं जनता के गाड़ी कमाई का दुरुपयोग होगा जनता अपने दस्तावेजों में बार-बार वार्ड का नाम और नंबर बदल-बदल कर परेशान हो चुकी है!

क्योंकि नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली,भिलाई 3 चरोदा , बिरगांव एवं अन्य कुछ नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत का कार्यकाल जनवरी 2027 तक है तो फिर इन नगर पालिकाओं के वार्डो का परिसीमन ढाई वर्ष पूर्व करवाने से उस वार्ड से विभक्त क्षेत्र एवं जनता के साथ पार्षदों द्वारा उपेक्षा किए जाने की संभावना है इन्हीं तर्कों के साथ नगर पालिकाओं के वार्डो का परिसीमन पर नई जनगणना होने तक रोक लगाई जाने की मांग की गई है और उन्होंने रोक नहीं लगने पर माननीय हाई कोर्ट में जनहित याचिका प्रस्तुत करने की बात भी लिखी है!

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE