LIVE UPDATE
विदेश

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी और बेटे को बस ने कुचल..हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर फारार

NCG NEWS DESK राजस्थान। भीलवाड़ा के शाहपुरा में बस ने मां-बाप और बेटे को कुचल दिया। हादसे में तीनों ने मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतक दंपति अपनी बेटी के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अचानक माता-पिता और भाई की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए।

शाहपुरा थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि फकरुद्दीन (45) पुत्र फतेह मोहम्मद भीलवाड़ा स्थित गांधी नगर में परिवार के साथ रहते थे। 12 मई को उनकी दो बेटियों की शादी होने वाली थी। फकरुदीन की बड़ी बेटी जाहिदा (24) के ननद की मंगलवार को शादी है। इसी शादी समारोह में शामिल होने फकरुद्दीन बाइक से बेटी के ससुराल शाहपुरा जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ पत्नी शमीम (34) और बेटा अली (17) भी था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सुबह करीब 11 बजे शाहपुरा से करीब 12 किमी दूर मंडल सांगानेर-मेगा हाईवे पर बडेसरा फैक्ट्री के पास रोडवेज ने पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया। बस तीनों को 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए लेकर गई। तीनों बस के नीचे दब गए और मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी से बस को हटाकर शवों को निकाला गया। जिसके बाद शवों को शाहपुरा जिला हॉस्पिटल में रखवाया गया है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE