LIVE UPDATE
बालोद

छत्तीसगढ़: शराब के नशे में धुत प्रधान शिक्षक ने स्कूल में मचाया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

बालोद : बालोद जिले में एक प्रधान शिक्षक का शराब के नशे में धुत होकर स्कूल में हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना 15 अगस्त की है, जब प्रधान शिक्षक प्रकाश सिंह उर्वशा को तिरंगा फहराना था, लेकिन वह सुबह से ही शराब पीकर सड़कों पर घूम रहा था। मामला रीवागहन प्राथमिक शाला का है, जहां शिक्षक की इस हरकत से अभिभावक नाराज हो गए हैं और उन्होंने शिक्षक को हटाने की मांग की है।शराब के नशे में धुत प्रधान शिक्षक ने स्कूल में मचाया हंगामा

नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़: शराब के नशे में धुत प्रधान शिक्षक ने स्कूल में मचाया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वीडियो में प्रधान शिक्षक नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे और सड़क पर कीचड़ में गिरने से उनकी शर्ट खराब हो गई। 15 अगस्त के ध्वजारोहण के लिए उन्हें उपस्थित होना था, लेकिन उनकी इस हालत के कारण दूसरे शिक्षकों और स्थानीय लोगों को तिरंगा फहराना पड़ा। ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बना लिया, जिसमें वह ऊल-जलूल हरकतें करते नजर आ रहे हैं।शराब के नशे में धुत प्रधान शिक्षक ने स्कूल में मचाया हंगामा

अभिभावकों ने की शिक्षक को हटाने की मांग

इस घटना के बाद, अभिभावक लामबंद हो गए हैं और उन्होंने कलेक्टर से जनदर्शन में मिलकर शिक्षक को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के नशे में स्कूल आने से बच्चों का भविष्य खतरे में है। प्रधान शिक्षक के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मजबूर होकर कलेक्टर के पास जाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक को हटाकर किसी और की नियुक्ति करने की मांग की है।शराब के नशे में धुत प्रधान शिक्षक ने स्कूल में मचाया हंगामा

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE