LIVE UPDATE
रायपुर

CG: महंगी गाड़ी और बड़े घर के साथ 7 साइबर ठग गिरफ्तार

रायपुर: शेयर ट्रेडिंग और गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर ठगी करने वाले सात साइबर आरोपियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। इनमें सिम सप्लायर, बैंक खाता सप्लायर और कॉल सेंटर का मास्टर माइंड शामिल है। इस कार्रवाई में 70 लाख रुपए की ठगी से संबंधित धन को होल्ड कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोलकाता, इंदौर, भिलाई और रायपुर से पकड़ा गया है।

पहले केस की जानकारी

प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 88 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सोमनाथ सरदार (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जो कोलकाता में कंप्यूटर शॉप का संचालन करता है। इस मामले में 57 लाख रुपए होल्ड किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दूसरे केस का विवरण

प्रार्थी श्वेता मेहरा ने गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर 29.49 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया। इस मामले में प्रेम चंद्राकर (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जो पुणे में कॉल सेंटर चलाता था। आरोपी ने ठगी की रकम से बड़ा घर और महंगी गाड़ी खरीदी थी। उनकी संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया चल रही है।

तीसरे केस की जानकारी

प्रार्थी मयूर लखतरिया ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 6.5 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसने लगभग 600 सिम नंबर साइबर क्राइम के लिए सप्लाई किए थे।

चौथे केस का विवरण

प्रार्थी नवीन कुमार ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.39 करोड़ रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी हिमांशु निर्मलकर (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपने बैंक खाते को अन्य आरोपियों को किराए पर दिया था। आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पांचवे केस की जानकारी

प्रार्थी प्रमोद बजाज ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया। इस मामले में मेहुल प्रजापति (21 वर्ष), वासु मानिक (20 वर्ष) और लूपेश साहू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने ठगी की रकम से महंगे मोबाइल खरीदे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE