LIVE UPDATE
भिलाई

अफसर की बेटी ने ड्राइवर से की शादी, थाने में हुआ हंगामा और मारपीट

Bhilai News: भिलाई के सेक्टर-6 स्थित महिला थाने में सोमवार रात लव मैरिज को लेकर हंगामा और हिंसा का माहौल बन गया। BSP अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी शैवी ताम्रकार ने अपने स्कूल ड्राइवर आशुतोष देशपांडे के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इस शादी से नाराज लड़की के परिवार वालों ने थाने में पहुंचकर जमकर विवाद किया। अफसर की बेटी ने ड्राइवर से की शादी, थाने में हुआ हंगामा और मारपीट

आर्य समाज मंदिर में की शादी

शैवी ताम्रकार और आशुतोष देशपांडे ने 6 नवंबर को रायपुर में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शैवी के माता-पिता ने नेवई थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जब कपल थाने पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। पुलिस ने उनकी उम्र की पुष्टि के बाद उन्हें छोड़ दिया। अफसर की बेटी ने ड्राइवर से की शादी, थाने में हुआ हंगामा और मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

थाने में हिंसा और बवाल

शैवी अपने पति और ससुर के साथ बयान दर्ज कराने महिला थाने पहुंची थी। वहां शैवी के माता-पिता और अन्य परिजन भी पहुंच गए। शैवी ने आरोप लगाया कि उसके मामा और पिता ने उसका गला पकड़कर मारने की कोशिश की और उसके ससुर पर हमला किया। इस घटना में ससुर को गंभीर चोटें आईं।
वहीं, मौके पर मौजूद महिला वकीलों ने दावा किया कि पुलिस की शह पर लड़की के परिजनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अफसर की बेटी ने ड्राइवर से की शादी, थाने में हुआ हंगामा और मारपीट

पुलिस कर रही है जांच

घटना के बाद दोनों पक्षों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE