LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

बलौदाबाजार: सुशासन में पत्रकारों पर हमले, शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर हुआ जानलेवा हमला

पत्रकार गोविंद रात्रे पर हमला, पुलिस कार्यवाही में देरी

बलौदाबाजार। शराब माफियाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लिखना पत्रकारों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। दैनिक अखबार ‘सृजन भूमि छत्तीसगढ़’ के संपादक गोविंद रात्रे पर जानलेवा हमला इसका ताजा उदाहरण है। आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने पर माफियाओं ने उन पर घातक हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बलौदाबाजार: सुशासन में पत्रकारों पर हमले, शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर हुआ जानलेवा हमला

हमला और लूट की घटना

पीड़ित गोविंद रात्रे ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 से 9 बजे के बीच सकरी के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रास्ते में दो हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी, डंडा, और बेल्ट से उन्हें बुरी तरह मारा गया। हमलावरों ने उनकी जेब से ₹32,000 नकद लूट लिए और उनके साथियों पुष्पकांत मेजर और लकेश बघेल को भी घायल कर दिया। बलौदाबाजार: सुशासन में पत्रकारों पर हमले, शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर हुआ जानलेवा हमला

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शराब माफियाओं और अधिकारियों की मिलीभगत

रात्रे ने आरोप लगाया कि आबकारी निरीक्षक के संरक्षण में अक्षय गिरी अपने गांव बनगबौद में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री करता है। उन्होंने कहा कि इस गोरखधंधे की जानकारी अधिकारियों को है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। बलौदाबाजार: सुशासन में पत्रकारों पर हमले, शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर हुआ जानलेवा हमला

प्रेस संगठन का अल्टीमेटम

प्रेस एवं मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर हमलावरों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इस आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बलौदाबाजार: सुशासन में पत्रकारों पर हमले, शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर हुआ जानलेवा हमला

पत्रकारिता पर मंडरा रहे खतरे

प्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ते हमले न केवल अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बल्कि यह प्रेस की स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। शासन और प्रशासन की निष्क्रियता इन घटनाओं को और बढ़ावा दे रही है। बलौदाबाजार: सुशासन में पत्रकारों पर हमले, शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर हुआ जानलेवा हमला

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE