हमर छत्तीसगढ़
ग्रामीण की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, लहूलुहान हालत में मिली लाश

NCG NEWS DESK कांकेर। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर बोदेली गांव में एक ग्रामीण की अज्ञात लोगों ने लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की लाश खेत में मिली है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल महावीर (45 वर्ष) खेत की लाड़ी में अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी काफी साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बीती रात वह खेत में सोया हुआ था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने लकड़ी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
मृतक के भाई जब खेत की तरफ गए, तो उन्होंने अपने भाई की खून से सनी लाश देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। परिवारवालों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



















