LIVE UPDATE
विदेश

शादी के रिसेप्शन से पहले सेना सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत,शराब ने उजाड़ दी नई दुल्हन की मांग का सिंदूर

जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा के नवागढ़ के रोगदा गांव में शराब पीने के बाद सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत मामले में शराब बेचने वाले किराना दुकानदार को पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है। आरोपी किराना दुकानदार का नाम हरप्रसाद साहू है, जिसकी दुकान से तीनों व्यक्ति ने शराब खरीदकर पी थी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है और तीनों मृतक के बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा।

दरअसल, रोगदा गांव में 15 मई सोमवार की सुबह परसराम साहू ने गांव के किराना दुकानदार हरप्रसाद साहू से शराब ली थी और सेना के जवान नन्दलाल कश्यप, उसके साला सतीश कश्यप के साथ शराब पी थी। शराब पीते ही तीनों बेहोश हो गए थे, इस वक्त वहां परसराम साहू का बेटा सूरज मौजूद था। तीनों को नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने तीनों परसराम साहू, सेना के जवान नन्दलाल कश्यप और उसके साले सतीश कश्यप को मृत घोषित कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

5 मई को किया गांव की युवती से प्रेम विवाह, 5 मई को को रिसेप्शन

थल सेना के जवान नंदलाल कश्यप ने अभी 5 मई को गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था और सोमवार 15 मई को को रिसेप्शन था, उससे पहले सुबह के वक्त यह घटना घट गई और हफ्ते भर पहले ही दुल्हन बनी युवती की मांग का सिंदूर उजड़ गया है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर बिलासपुर से FSL की टीम पहुंची थी और घटनास्थल का जायजा लिया था।

वहां साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही, किराना दुकान को पुलिस ने सील कर दिया है। इस दौरान शराब बेचने वाले किराना दुकानदार हरप्रसाद साहू को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले में धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी हरप्रसाद साहू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मृतक परसराम साहू के बेटे सूरज साहू ने बताया है कि रविवार की रात उसके पिता परसराम, सेना के जवान नन्दलाल कश्यप की दुकानदार से विवाद हुआ था। दोनों ने दुकानदार हरप्रसाद साहू को शराब में पानी मिलाने की बात कही थी, सूरज का कहना है कि इसी वजह से दुकानदार हरप्रसाद के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया होगा।

फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है, PM रिपोर्ट में मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, इसके लिए जांच के लिए बिसरा भेजा जाएगा। तीनों व्यक्ति के शवों का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों की टीम ने की है, पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन तीनों के पेट में एक ही तरह के कंडीशन मिले हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। इतना जरूर है कि बिसरा की जांच के बाद ही तीनों की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE