खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: 11 हाईवा और 8 ट्रैक्टर जब्त

बिलासपुर- कलेक्टर अवनीश शरण के सख्त निर्देशों पर खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ा है। 6 दिसंबर को ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, संयुक्त टीम ने 11 हाईवा और 8 ट्रैक्टर जब्त किए। खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: 11 हाईवा और 8 ट्रैक्टर जब्त
करहीकछार में बड़ी कार्रवाई
खनिज विभाग ने 7 हाईवा वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त कर बेलगहना थाने में पुलिस सुरक्षा के तहत रखा है। वहीं, राजस्व विभाग ने 4 हाईवा और 4 ट्रैक्टर को जब्त कर तहसील कार्यालय में सुरक्षित रखा है। मामले में सभी संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: 11 हाईवा और 8 ट्रैक्टर जब्त
खनन संचालक को नोटिस
करहीकछार रेत खदान के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: 11 हाईवा और 8 ट्रैक्टर जब्त
घुटकु, कछार और पेण्डरवा में भी कार्रवाई
खनिज अमले ने घुटकु, कछार और पेण्डरवा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाए गए 4 ट्रैक्टर जब्त किए। इन वाहनों को कोनी थाने में सुरक्षित रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: 11 हाईवा और 8 ट्रैक्टर जब्त
वन क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ी
वन विभाग ने भी वन क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: 11 हाईवा और 8 ट्रैक्टर जब्त



















