LIVE UPDATE
बालोद

बालोद: पिकअप पलटने से 1 की मौत, 16 घायल

शिवपुराण कथा से लौटते वक्त हुआ हादसा

बालोद जिले के ग्राम खामतराई (देवरी) के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पिकअप मालवाहक वाहन और मेटाडोर की टक्कर के बाद पिकअप पलट गई। इस हादसे में 60 वर्षीय महिला कुमारी बाई पति भगवती विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि 16 ग्रामीण घायल हो गए। बालोद: पिकअप पलटने से 1 की मौत, 16 घायल

घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल

पिकअप में सवार सभी ग्रामीण ग्राम भंडेरा के निवासी थे। यह हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे हुआ, जब सभी लोग ग्राम होलेकसा में आयोजित शिवपुराण कथा सुनकर वापस लौट रहे थे। घायलों में 3 पुरुष, 3 बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं। बालोद: पिकअप पलटने से 1 की मौत, 16 घायल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को किया गया रिफर

हादसे के तुरंत बाद घायलों को देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रिफर किया गया है। बालोद: पिकअप पलटने से 1 की मौत, 16 घायल

ग्रामीणों में शोक और दहशत का माहौल

इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। बालोद: पिकअप पलटने से 1 की मौत, 16 घायल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE