गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी बनेगी गौतम अदाणी की बहू

प्रयागराज: अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी सूरत के मशहूर हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह से अगले महीने 7 फरवरी 2025 को होगी। शादी को सादगीपूर्ण और पारंपरिक ढंग से आयोजित किया जाएगा। गौतम अदाणी ने स्पष्ट किया है कि इस विवाह समारोह में किसी बड़े सेलिब्रिटी को आमंत्रित नहीं किया गया है। गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी बनेगी गौतम अदाणी की बहू
त्रिवेणी संगम में गंगा आरती और पारिवारिक पूजा
गौतम अदाणी परिवार सहित प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा आरती की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, बेटे करन और जीत, बहू परिधि और पोती कावेरी भी मौजूद थीं। अदाणी परिवार ने इस्कॉन में आयोजित महाप्रसाद सेवा में हिस्सा लिया और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी बनेगी गौतम अदाणी की बहू
अदाणी समूह की सेवा भावना
महाकुंभ के दौरान अदाणी समूह प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण कर रहा है। गौतम अदाणी ने गंगा तट पर स्थित शंकर विमानमंडपम मंदिर में भी दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी बनेगी गौतम अदाणी की बहू
पीएम मोदी और सीएम योगी की सराहना
महाकुंभ की भव्यता और व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर गौतम अदाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मेले में सफाई और व्यवस्थाएं इतने शानदार ढंग से संचालित की जाती हैं कि ये कॉर्पोरेट हाउस और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स के लिए शोध का विषय बन सकता है। गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी बनेगी गौतम अदाणी की बहू
2023 में हुई थी सगाई
जीत अदाणी और दिवा शाह की सगाई मार्च 2023 में अहमदाबाद में एक निजी समारोह में संपन्न हुई थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि शादी में एलन मस्क और बिल गेट्स जैसे दिग्गज शामिल हो सकते हैं, लेकिन अदाणी ने इन अटकलों को खारिज कर शादी को पारिवारिक और सामान्य बताया। गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी बनेगी गौतम अदाणी की बहू



















