विवादित जन्म प्रमाण पत्र मामला: अजय साह ने सरकार से पूछे कड़े सवाल

झारखंड सरकार पर भेदभावपूर्ण कानून लागू करने का आरोप
रांची: रांची नगर निगम में एक आईएएस अधिकारी के बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा ने सरकार को घेरा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सरकार से चार अहम सवाल पूछे।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने इस मामले में सफाई पेश की है कि आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के तीन में से एक जन्म प्रमाण पत्र को वैध और बाकी को रद्द कर दिया गया है। अजय साह ने सवाल किया कि:
- किस आधार पर एक प्रमाण पत्र को वैध ठहराया गया और बाकी को फर्जी करार दिया गया?
- क्या फर्जी शपथ पत्र देने पर संबंधित आईएएस अधिकारी पर मामला दर्ज किया गया?
- नगर निगम के उस अधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई जिसने तीन अलग-अलग प्रमाण पत्र जारी किए?
- क्या उच्च पद पर आसीन आईएएस अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई?
“बड़े अधिकारी और आम जनता के लिए अलग कानून”
अजय साह ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड में कानून का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। बड़े अधिकारियों और आम जनता के लिए अलग-अलग कानून लागू हो रहे हैं। यदि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा होता, तो नगर निगम तुरंत सख्त कार्रवाई करता। लेकिन चूंकि यह एक बड़े अधिकारी से संबंधित है, इसलिए निगम का रवैया नरम है। विवादित जन्म प्रमाण पत्र मामला: अजय साह ने सरकार से पूछे कड़े सवाल
फर्जीवाड़े के खिलाफ जांच की मांग
अजय साह ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को दिखाना होगा कि कानून सभी के लिए समान है। विवादित जन्म प्रमाण पत्र मामला: अजय साह ने सरकार से पूछे कड़े सवाल
SSC CGL परीक्षा पर टिप्पणी
अजय साह ने SSC CGL परीक्षा प्रक्रिया को फर्जीवाड़ा करार दिया और कहा कि यदि किसी भाजपा नेता की इसमें संलिप्तता है तो सरकार ठोस सबूत पेश करे। उन्होंने छात्रों के समर्थन में भाजपा की भूमिका को सही ठहराया और कहा कि अगर छात्रों के साथ खड़े होना गुमराह करना है, तो भाजपा इस “गुमराह” अभियान को जारी रखेगी। विवादित जन्म प्रमाण पत्र मामला: अजय साह ने सरकार से पूछे कड़े सवाल



















