LIVE UPDATE
जगदलपुर

जगदलपुर में संदिग्धों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा के 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बिना पुलिस को सूचना दिए शहर में रह रहे थे, जिससे उन पर संदेह बढ़ गया। पुलिस को आशंका थी कि चुनावी माहौल में वे किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। जगदलपुर में संदिग्धों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

कैसे हुई कार्रवाई?

– मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
– पुलिस ने शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने और आचार संहिता के पालन के लिए विशेष अभियान चलाया।
– थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गईं, जिनमें 35-35 जवान शामिल थे।
– टीम में DRG और जिला बल के जवान भी तैनात थे। जगदलपुर में संदिग्धों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कहां-कहां हुई छापेमारी?

– सुबह 4 बजे तीन स्थानों – कालीपुर अटल आवास, सन सिटी अटल आवास और अवंतिका कॉलोनी में पुलिस ने दबिश दी।
– पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान कुछ संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया।
– पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

अब आगे क्या?

पुलिस संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
उनके आने और रुकने के मकसद का पता लगाया जा रहा है।
पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जगदलपुर में संदिग्धों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE