LIVE UPDATE
कोरबा

KORBA में शेर की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन

पाली के बक्साही गांव में शेर देखे जाने की खबर निकली अफवाह

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शेर देखे जाने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, लेकिन वन विभाग की जांच में यह दावा पूरी तरह अफवाह निकला। मंगलवार शाम को पाली ब्लॉक के बक्साही गांव में किसी ग्रामीण ने दावा किया कि उसने डूबान क्षेत्र में शेर देखा है। इस खबर को गांव के रामायण कार्यक्रम के मंच से माइक पर घोषित कर दिया गया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। KORBA में शेर की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन

वन विभाग ने मौके पर की जांच, नहीं मिले शेर के कोई सबूत

ग्रामीणों की सूचना पर पाली वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने इलाके में पगमार्क (पंजों के निशान) और अन्य प्रमाण तलाशे, लेकिन शेर की मौजूदगी से जुड़ा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला। वन विभाग ने इस दावे को बिना आधार की अफवाह करार दिया। KORBA में शेर की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा वनमंडल के पसान में सरई-साल के 50 से अधिक पेड़ों की कटाई का आरोप, वन और राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल
कटघोरा वनमंडल के पसान में सरई-साल के 50 से अधिक पेड़ों की कटाई का आरोप, वन और राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल
October 16, 2026
कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल की पसान रेंज में पुराना बेरियल के पास जंगल में पेड़ों की कथित कटाई का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाह

इस खबर को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे अफवाह और तेजी से फैली। हाल ही में तखतपुर क्षेत्र में एक बाघ के हमले की खबर आई थी, जिसमें एक ग्रामीण घायल हुआ था। इसके बाद बाघ को मदनपुर-रानीगांव क्षेत्र में देखा गया था। ग्रामीणों ने शायद इसी खबर को जोड़कर शेर की अफवाह उड़ा दी। KORBA में शेर की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन

पहले भी कोरबा में बाघ की दहशत

इससे पहले पाली के चैतुरगढ़ इलाके में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी जंगल से आए एक बाघ ने दहशत फैला दी थी। वन विभाग ने उस बाघ पर नजर रखते हुए उसके गले में कॉलर आईडी लगाया था, जिससे उसकी निगरानी हो रही थी। हालांकि, वह बाघ अब बांधवगढ़ क्षेत्र की ओर लौट चुका है। KORBA में शेर की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में शिक्षकों की कमी: 250 से ज्यादा पद खाली, भर्ती में देरी की वजह क्या है?
कोरबा में शिक्षकों की कमी: 250 से ज्यादा पद खाली, भर्ती में देरी की वजह क्या है?
October 17, 2026
कोरबा के सरकारी स्कूलों में 250 से अधिक शिक्षक पद रिक्त हैं। भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है, जबकि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोरबा जिले में शेर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों को बिना सत्यापन की खबरों पर भरोसा न करने और सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील की गई है। अगर कहीं किसी जंगली जानवर की मौजूदगी महसूस हो तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें। KORBA में शेर की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा के रजगामार में 7 साल की बच्ची की हत्या: न्याय की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने उठाई SP को हटाने की मांग
कोरबा के रजगामार में 7 साल की बच्ची की हत्या: न्याय की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने उठाई SP को हटाने की मांग
October 24, 2026
कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 साल की बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना के बाद लोगों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE