कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर नरेशपुर पंचायत सचिव निलंबित

मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले थे सचिव
सूरजपुर – ग्राम पंचायत नरेशपुर (जनपद पंचायत सूरजपुर) में कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के चलते पंचायत सचिव सुरेंद्र विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर नरेशपुर पंचायत सचिव निलंबित
निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए सचिव
? 11 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों का निरीक्षण जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया।
? निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव सुरेंद्र विश्वकर्मा सूचना के बावजूद पंचायत में उपस्थित नहीं थे।
? साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर नरेशपुर पंचायत सचिव निलंबित
नियमों के तहत निलंबन
ग्राम पंचायत कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमों के तहत सुरेंद्र विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
प्रशासनिक सख्ती के चलते पंचायत कार्यों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर नरेशपुर पंचायत सचिव निलंबित



















