LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

शर्मनाक: गौवंश से गलत काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

NCG NEWS DESK दुर्ग। जिले में गौवंश से गलत काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हसन खान का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें वो गौवंश के साथ गंदी हरकत कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामुल थाने का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। यहां फिरोज खान और उसके परिवार के लोग पिछले कुछ सालों से रह रहे हैं। इन्हीं लोगों के यहां उनका रिश्तेदार हसन खान दिल्ली से कपड़े बेचने के लिए आया था। उसके द्वारा इलाके में घूम रही गाय के साथ गलत हरकत की गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उसकी ये पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब लोगों ने सीसीटीवी फुटेज में ये देखा तो सोमवार को उन्होंने इसे भाजपा नेताओं को दिखाया। इसके बाद मामला गरमा गया। भाजपा, भाजयुमो और बजरंग दल के लोगों ने एक होकर इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने जामुल थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

मामला बढ़ता देख पहुंची कई थानों की पुलिस

जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग विरोध में उतर गए। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी के घर का घेराव किया था। मामला बढ़ता देख तुरंत छावनी और सुपेला थाने से पुलिस बल को बुलाया गया। मामले की कमान खुद आईपीएस प्रभात कुमार और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर ने संभाली और आरोपी को गिरफ्तार किया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE