छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पायलट की जेल में मुलाकात से गरमाई सियासत, बीजेपी पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पायलट की जेल में मुलाकात से गरमाई सियासत, बीजेपी पर बोला हमला
रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पायलट की जेल में मुलाकात से गरमाई सियासत, छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार को रायपुर सेंट्रल जेल का दौरा किया। वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की, जो इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मुलाकात के बाद पायलट ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया।
“कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है”
जेल से बाहर आने के बाद सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह कार्रवाई कांग्रेस नेताओं की छवि को धूमिल करने और उन्हें भ्रष्ट साबित करने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं। पायलट ने जोर देकर कहा, “कांग्रेस पार्टी और उसका हर एक कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है और हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।”छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पायलट की जेल में मुलाकात से गरमाई सियासत
उन्होंने बताया कि चैतन्य बघेल का मनोबल ऊंचा है और उन्होंने संदेश दिया है कि वे पूरी ताकत से इस लड़ाई को लड़ेंगे। पायलट ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के स्वास्थ्य पर भी चिंता व्यक्त की और जेल प्रशासन से उनके बेहतर इलाज की अपील की।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पायलट की जेल में मुलाकात से गरमाई सियासत
एजेंसियों का दुरुपयोग और विपक्ष को दबाने का आरोप
सचिन पायलट ने कहा, “केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार अपने विरोधियों को डराने, धमकाने और भयभीत करने का काम कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी समन या वारंट के लोगों को उठाकर उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पायलट ने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में एनडीए या बीजेपी के किसी भी नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जो एजेंसियों के पक्षपाती रवैये को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सच्चाई की जीत होगी।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पायलट की जेल में मुलाकात से गरमाई सियासत
पायलट के दौरे पर बीजेपी का पलटवार
सचिन पायलट के इस दौरे पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने इसे “परिवारवाद की राजनीति” करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “दिल्ली में ‘पप्पू’ और छत्तीसगढ़ में ‘बिट्टू’, क्या कांग्रेस की यही राजनीति बची है?” मिश्रा ने कहा कि यह आंदोलन किसी जनहित के मुद्दे पर नहीं, बल्कि भूपेश बघेल के बेटे को बचाने के लिए हो रहा है, जो कांग्रेस के पदाधिकारी तक नहीं हैं।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पायलट की जेल में मुलाकात से गरमाई सियासत
कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में भी हलचल
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।बताया जा रहा है कि पायलट के दौरे की सूचना उन्हें देर से मिली, क्योंकि वह बस्तर के दौरे पर थे।सेंट्रल जेल के बाद पायलट राजीव भवन भी गए, जहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की, लेकिन इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल नहीं हुएlछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पायलट की जेल में मुलाकात से गरमाई सियासत



















