LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

दुर्ग में प्रिंसिपल की क्रूरता: ‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की बच्ची को पीटा, मुंह पर लगाया टेप

दुर्ग में प्रिंसिपल की क्रूरता: ‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की बच्ची को पीटा, मुंह पर लगाया टेप

नंदिनी नगर के मदर टेरेसा स्कूल में अमानवीय घटना

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की बच्ची को पीटा, मुंह पर लगाया टेप, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल की प्रिंसिपल ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में, नर्सरी में पढ़ने वाली एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने प्रिंसिपल को ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह ‘राधे-राधे’ कह दिया था। इस पर भी प्रिंसिपल का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने बच्ची के मुंह पर सेलो टेप चिपका दिया।

घर आकर रोती हुई बच्ची ने बताई आपबीती

घटना बुधवार की है। जब बच्ची स्कूल से घर लौटी तो वह लगातार रो रही थी और सहमी हुई थी। माता-पिता के पूछने पर उसने रोते हुए बताया कि प्रिंसिपल ईला ईवन कोल्विन ने ‘राधे-राधे’ कहने पर उसकी पिटाई की। बच्ची ने बताया कि उसकी कलाई पर डंडे मारे गए और फिर उसके मुंह को टेप से बंद कर दिया गया।’राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की बच्ची को पीटा, मुंह पर लगाया टेप

परिजनों की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

बच्ची के शरीर पर चोट के निशान देखकर माता-पिता ने तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन स्कूल ने बच्ची के पढ़ाई न करने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद, बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने नंदिनी नगर थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।’राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की बच्ची को पीटा, मुंह पर लगाया टेप

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। जांच में बच्ची के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल ईला ईवन कोल्विन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रिंसिपल को न्यायालय में पेश किया गया है।’राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की बच्ची को पीटा, मुंह पर लगाया टेप

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE