LIVE UPDATE
बालोद

खराब सड़क और बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

बालोद/गुंडरदेही : खराब सड़क और बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में खराब सड़क और लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। ग्राम पंचायत कांदुल से खैरबना तक जर्जर सड़क के निर्माण और बिजली की समस्या का समाधान न होने से नाराज सैकड़ों लोगों ने गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित अटल चौक के पास चक्का जाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।खराब सड़क और बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शहीद गांव की अनदेखी का आरोप

 खराब सड़क और बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि खैरबना एक शहीद का गांव है, इसके बावजूद विकास के नाम पर इस गांव की लगातार अनदेखी की जा रही है। कांदुल से खैरबना तक की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसके अलावा, क्षेत्र में बार-बार होने वाली अघोषित बिजली कटौती ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध जताने का फैसला किया।खराब सड़क और बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

घंटों बाधित रहा यातायात, अधिकारी मौके पर पहुंचे

खराब सड़क और बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

चक्का जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। इस विरोध प्रदर्शन के कारण गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात घंटों तक बाधित रहा।खराब सड़क और बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए, संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।खराब सड़क और बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE