
सरगुजा/बतौली। सरगुजा में दिनदहाड़े लूट: अस्पताल जा रहे युवक को 6 नकाबपोशों ने घेरा, बाइक-मोबाइल छीनकर फरार, पुलिस पर FIR में हेरफेर का आरोप, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अस्पताल में भर्ती अपनी दादी से मिलने जा रहे एक युवक को 6 नकाबपोश लुटेरों ने बंधक बनाया और उसकी बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इस संगीन लूट की घटना को महज चोरी का मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बतौली के गोविंदपुर निवासी भारत यादव शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी बाइक से अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती अपनी दादी को देखने के लिए निकले थे। जैसे ही वह लुचकी घाट के पास पहुंचे, दो बाइकों पर सवार 6 नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।सरगुजा में दिनदहाड़े लूट: अस्पताल जा रहे युवक को 6 नकाबपोशों ने घेरा

बदमाशों से बचने के लिए भारत ने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन लुटेरों ने बिलासपुर चौक तक उसका पीछा नहीं छोड़ा। घबराकर भारत ने अपनी बाइक लक्ष्मीपुर बंजारी गली की ओर मोड़ दी, लेकिन वहां बदमाशों ने उसे घेर लिया। उन्होंने भारत के साथ धक्का-मुक्की की, उसकी बाइक (CG 15 DJ 3339) और मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए।सरगुजा में दिनदहाड़े लूट: अस्पताल जा रहे युवक को 6 नकाबपोशों ने घेरा
पुलिस ने लूट को बनाया चोरी?
किसी तरह पीड़ित युवक अस्पताल पहुंचा और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जब परिजन शिकायत दर्ज कराने मणिपुर थाने पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस गंभीर लूट की घटना को हल्के में लेते हुए इसे महज चोरी की धाराओं में दर्ज कर लिया, जिससे मामले की गंभीरता कम हो गई है।सरगुजा में दिनदहाड़े लूट: अस्पताल जा रहे युवक को 6 नकाबपोशों ने घेरा
लुचकी घाट पर बढ़ रहा अपराध, दहशत में लोग
यह कोई पहली घटना नहीं है जब लुचकी घाट इलाके में इस तरह की वारदात हुई हो। करीब दो महीने पहले भी इसी जगह पर सीतापुर की एक युवती से स्कूटी लूट ली गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से बाइक सवार राहगीरों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं, जो पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।सरगुजा में दिनदहाड़े लूट: अस्पताल जा रहे युवक को 6 नकाबपोशों ने घेरा



















