LIVE UPDATE
शिक्षानौकरी

निलंबित कर्मचारियों की बहाली के बाद पदस्थापना अब शिक्षक-विहीन विद्यालयों में

लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए स्पष्ट निर्देश, प्राथमिकता से होगी एकल एवं शिक्षक-विहीन विद्यालयों में नियुक्ति

रायपुर— निलंबित कर्मचारियों की बहाली के बाद पदस्थापना अब शिक्षक-विहीन विद्यालयों में. छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निलंबित कर्मचारियों की बहाली के बाद उनकी पदस्थापना संबंधी नए निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि अब बहाल कर्मचारियों की नियुक्ति प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक-विहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में की जाएगी।

संचालनालय ने बताया कि पहले निलंबन से बहाल कर्मचारियों की पदस्थापना जिले और संभाग के अन्य विद्यालयों में की जा रही थी, जिससे कई शिक्षक-विहीन और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होता रहा। इसे अनुचित और अव्यवहारिक व्यवस्था बताते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।निलंबित कर्मचारियों की बहाली के बाद पदस्थापना अब शिक्षक-विहीन विद्यालयों में

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

निर्देशों के अनुसार, बहाल कर्मचारियों की नई पदस्थापना से विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। सभी अधिकारियों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।निलंबित कर्मचारियों की बहाली के बाद पदस्थापना अब शिक्षक-विहीन विद्यालयों में

लोक शिक्षण संचालनालय ने यह भी बताया कि इस कदम से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक उपलब्धता में सुधार होगा और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी।निलंबित कर्मचारियों की बहाली के बाद पदस्थापना अब शिक्षक-विहीन विद्यालयों में

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE