महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल
जगदलपुर से रायगढ़ जाते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; चालक फरार

महासमुंद। महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक घटना सरायपाली थाना क्षेत्र के परसदा के पास उस समय हुई जब तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक जयराम नागवंशी (32) और ओम प्रकाश (16) रायगढ़ एवं जशपुर के निवासी थे। उनके साथ उनका ममेरा भाई लिंगूराज नागवंशी (16) भी बाइक पर सवार था। तीनों जगदलपुर के लोहांडीगुड़ा से एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायगढ़ जा रहे थे। परसदा के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयराम और ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लिंगूराज को तत्काल रायपुर रेफर किया गया है।महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सरायपाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत
रायगढ़ में भी हुआ था ऐसा ही दर्दनाक हादसा
उल्लेखनीय है कि, हाल ही में 2 नवंबर को रायगढ़ जिले में 30 अक्टूबर को हुए एक और सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक के पास एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में भी तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान ललिता मिंज, फकीर और मोहन पटेल के रूप में हुई थी। उस घटना में भी कार में सवार युवती और दो युवक फरार हो गए थे, जिनकी तलाश धरमजयगढ़ पुलिस कर रही है।महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत



















