LIVE UPDATE
दिल्ली

आधार अपडेट हुआ महंगा: UIDAI ने बढ़ाई संशोधन सेवा शुल्क, जानिए नई दरें

नाम, पता, बायोमेट्रिक और अन्य जानकारी अपडेट कराने के लिए अब देनी होगी अधिक राशि, 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगे नए नियम

नई दिल्ली: आधार अपडेट हुआ महंगा: UIDAI ने बढ़ाई संशोधन सेवा शुल्क, जानिए नई दरें. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न संशोधन सेवाओं के शुल्क में वृद्धि की घोषणा की है, जिससे अब आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का बदलाव कराना महंगा हो गया है। यह नया नियम 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान, आधार कार्ड में किसी भी जानकारी को अपडेट करने पर लोगों को 10 से 25 रुपए तक का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

बढ़ी हुई दरों का विवरण:

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

UIDAI द्वारा जारी नई दरों के अनुसार:

  • डेमोग्राफिक अपडेट: नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ई-मेल जैसी जानकारी अपडेट कराने पर अब 50 रुपए के बजाय 75 रुपए शुल्क देना होगा।

  • बायोमेट्रिक अपडेट: फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस (आंखों की पहचान) अपडेट की दर 100 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दी गई है।

  • आधार सर्च और प्रिंट आउट: आधार कार्ड की रंगीन प्रिंट कॉपी लेने पर अब 40 रुपए का शुल्क लगेगा। पहले यह सेवा कई केंद्रों पर नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध थी।

घर बैठे सेवा और ऑनलाइन अपडेट:

  • घर बैठे सेवा (Home Service): जो लोग घर बैठे आधार अपडेट सेवा लेना चाहते हैं, उन्हें अब 700 रुपए (जीएसटी सहित) का भुगतान करना होगा। यदि उसी घर में अन्य सदस्य भी यह सेवा लेना चाहें, तो प्रति व्यक्ति 350 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। यह शुल्क सामान्य संशोधन दरों से अलग होगा।UIDAI ने बढ़ाई संशोधन सेवा शुल्क

  • ऑनलाइन डेमोग्राफिक अपडेट: ऑनलाइन (माई आधार पोर्टल) के जरिए पता या अन्य विवरण अपडेट करने की सुविधा 14 जून 2026 तक पूरी तरह निशुल्क रहेगी। हालांकि, यदि यही कार्य आधार सेवा केंद्र पर करवाया जाए, तो 50 रुपए की जगह अब 75 रुपए देने होंगे।UIDAI ने बढ़ाई संशोधन सेवा शुल्क

निशुल्क सेवाएँ बरकरार:

हालांकि शुल्क में वृद्धि हुई है, UIDAI ने कुछ सेवाओं को निशुल्क रखा है:

  • नया आधार कार्ड बनवाना: यह सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

  • बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट: 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु के बच्चों के लिए एक बार का बायोमेट्रिक संशोधन भी निशुल्क रहेगा।

इन संशोधनों का उद्देश्य आधार सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार करना है, हालांकि इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट कराने से पहले नई दरों की जानकारी प्राप्त कर लें।UIDAI ने बढ़ाई संशोधन सेवा शुल्क

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE