LIVE UPDATE
राजस्थान

जयपुर जंक्शन पर 35 दिन तक रेलवे का मेगा ब्लॉक: 72 ट्रेनें प्रभावित, यात्रीगण कृपया ध्यान दें!

रीडेवलपमेंट कार्य के कारण 9 नवंबर से 13 दिसंबर तक बदलेगा ट्रेनों का शेड्यूल, वैकल्पिक स्टेशनों से होगा संचालन

जयपुर: जयपुर जंक्शन पर 35 दिन तक रेलवे का मेगा ब्लॉक: 72 ट्रेनें प्रभावित, यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यदि आप जयपुर जंक्शन से रेल यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। जयपुर जंक्शन पर री-डेवलपमेंट कार्य के तहत एयर कॉनकोर्स फेज-2 का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके चलते आगामी 35 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यह मेगा ब्लॉक 9 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक जारी रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में कुल 72 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 34 आंशिक रूप से रद्द, 20 का मार्ग परिवर्तन और 14 ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है। जंक्शन पर काम चलने के कारण पहली बार उपनगरीय रेलवे स्टेशनों जैसे खातीपुरा, दुर्गापुरा और सांगानेर पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कई ट्रेनें इन स्टेशनों से संचालित की जाएंगी।जयपुर जंक्शन पर 35 दिन तक रेलवे का मेगा ब्लॉक

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रमुख रद्दीकरण और प्रभावित ट्रेनें

  • रद्द की गई ट्रेनें: 23 नवंबर को जोधपुर-भोपाल, भोपाल-जोधपुर और जयपुर-भोपाल ट्रेनें, तथा 24 नवंबर को भोपाल-जयपुर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (जयपुर नहीं आएंगी):

दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, काठगोदाम-जैसलमेर, अजमेर-किशनगंज, हिसार-हैदराबाद, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती, पोरबंदर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-पोरबंदर, सुल्तानपुर-साबरमती, वाराणसी-साबरमती, एर्नाकुलम-अजमेर, अजमेर-एर्नाकुलम, दुर्ग-अजमेर, लखनऊ-साबरमती, अयोध्या कैंट-भावनगर टर्मिनस, अजमेर-सोलापुर, सोलापुर-अजमेर, विशाखापट्टनम-भगत की कोठी ट्रेनें बदले हुए रूट से संचालित होंगी।जयपुर जंक्शन पर 35 दिन तक रेलवे का मेगा ब्लॉक

री-शेड्यूल और रेगुलेट ट्रेनें:

मुंबई सेंट्रल-हिसार, अजमेर-सियालदाह, जोधपुर-वाराणसी सिटी, इंदौर-भगत की कोठी, बीकानेर-कोलकाता, मुंबई सेंट्रल-हिसार जैसी ट्रेनें अलग-अलग समय पर री-शेड्यूल की जाएंगी। वहीं, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, उदयपुर सिटी-जयपुर, बरेली-भुज, जम्मूतवी-बाड़मेर, दुर्ग-अजमेर, कामाख्या-उदयपुर सिटी, रांची-अजमेर, इंदौर-भगत की कोठी, ओखा-जयपुर, हिसार-मुंबई सेंट्रल, पुरी-श्रीगंगानगर, तिरुपति-हिसार, अयोध्या कैंट-भावनगर टर्मिनस, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेनें अलग-अलग समय पर रेगुलेट होंगी।जयपुर जंक्शन पर 35 दिन तक रेलवे का मेगा ब्लॉक

वैकल्पिक स्टेशनों से संचालन:

  • दुर्गापुरा से: जयपुर-पुणे, पुणे-जयपुर, मुंबई सेंट्रल-जयपुर, जयपुर-मुंबई सेंट्रल, जयपुर-चेन्नई जैसी कई ट्रेनें।

  • सांगानेर से: बांद्रा टर्मिनस-जयपुर, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, राजेंद्रनगर टर्मिनस-अजमेर, अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनस जैसी ट्रेनें।

  • खातीपुरा से: मथुरा-जयपुर-मथुरा, प्रयागराज-लालगढ़-लालगढ़, आगरा फोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट, नई दिल्ली-दौराई-नई दिल्ली शताब्दी, अजमेर-जम्मूतवी, जम्मूतवी-अजमेर जैसी ट्रेनें।

  • कोटा तक: जबलपुर-अजमेर, अजमेर-जबलपुर।

  • अजमेर से: हैदराबाद-जयपुर, जयपुर-हैदराबाद, जयपुर-हैदराबाद स्पेशल, खातीपुरा-मुंबई सेंट्रल, जयपुर-उदयपुर सिटी, ओखा-जयपुर-ओखा एक्सप्रेस, नागपुर-जयपुर, जयपुर-नागपुर।

  • सवाईमाधोपुर से: जबलपुर-अजमेर, अजमेर-जबलपुर।

इस दौरान फुलेरा और अजमेर की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबरों से अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।जयपुर जंक्शन पर 35 दिन तक रेलवे का मेगा ब्लॉक

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE