LIVE UPDATE
व्यापार

टमाटर समेत दूसरी हरी सब्जियों के दाम एकाएक छू रहे हैं आसमान, देखें

NCG NEWS DESK रायपुर। पूरे प्रदेश में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और बड़ा झटका अब लगने लगा हैं। हो रही झमाझम बारिश व शासकीय लापरवाही के चलते टमाटर समेत दूसरी हरी सब्जियों के दाम भी एकाएक आसमान छू रहे हैं।

पिछले 10 दिनों से सब्जियों के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी होने से रसोई से सब्जियां गायब हो गई हैं। गृहिणियों की परेशानी बढ़ गई हैं। बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त हैं बरसात के पहले जिस प्रकार से दो-दो थैले में भरकर सब्जियां ले जाते थे, वह अब कम देखने को मिल रहा है आषाढ़ लगते ही सब्जियों के दाम में तिगुना-चौगुना वृद्धि हुई है। इस तरह बढ़ी हुई कीमतों से आम लोगों के महीने का बजट भी बिगाड़ गया हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस वजह से बढ़ी कीमतें

सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक लगातार बारिश कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही हैं। जिसके चलते ट्रांसपोर्टिंग में दिक्कत हो रही हैं। इस कारण दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां प्रदेश के दूसरे जगहों पर पहुंचने में देरी हो रही हैं। गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचने के कारण कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं, इस वजह से सब्जियों के रेट बढ़ने लगी हैं। बता दें कि यदि बारिश जारी रहती है तो आगे भी महंगी सब्जी खाना पड़ सकता है।

सब्जियों के दाम में उछाल देखें रेट

हरी सब्जियांदाम ( प्रति रुपए किलो)
टमाटर100 रुपए
मुनगा100 रुपए
फूलगोभी80 रुपए
परवल80-100 रुपए
बरबट्टी80 रुपए
भिंडी80 रुपए
करेला100 रुपए
बंध भाजी50 रुपए

इसके अलावा बात करें भाजी की तो इसके भी दाम में बढ़ोत्तरी हुई हैं। हरी सब्जियों में पालक भाजी 45 से 50 रुपए प्रति किलो, चौलाई भाजी लगभग 45 रुपए किलो, लाल भाजी 40 से 45 किलो बाजार में बिक रहा हैं। इसके अलावा भिंडी, कुंदरू और पत्ता गोभी लगभग 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिक्री हो रही हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE