LIVE UPDATE
अपराधरायपुर

रायपुर में खूनी हुई होली: 2 दिन में 4 हत्याएं और ताबड़तोड़ चाकूबाजी, विवादों की वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Raipur Crime News: रायपुर में खूनी हुई होली: 2 दिन में 4 हत्याएं और ताबड़तोड़ चाकूबाजी, विवादों की वजह जानकर रह जाएंगे दंग, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में रंगों का त्योहार होली मातम में बदल गया। पुलिस की मुस्तैदी के दावों के बावजूद पिछले 48 घंटों में जिले में हत्या की चार सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं। कहीं जबरन रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ, तो कहीं डीजे पर डांस और आपसी रंजिश जानलेवा साबित हुई।

1. आरंग: जबरन रंग लगाने का विरोध पड़ा भारी, इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या

रायपुर में खूनी हुई होली:आरंग के साहूपारा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना हुई। मृतक नीरज लोधी अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था, तभी कुछ युवकों ने उन्हें रोककर जबरन रंग लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली और नीरज की लाठी-डंडों और चाकू से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में नीरज की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद आक्रोशित लोधी समाज ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष निषाद समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

2. खरोरा: डीजे पर डांस बना काल, मां और नाबालिग बेटों ने किया कत्ल

रायपुर में खूनी हुई होली:खरोरा के ग्राम मांठ में डांस के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। डीजे पर नाचने की बात को लेकर एक नाबालिग और कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ। जब मामला बढ़ा, तो नाबालिग के बचाव में उसकी मां हीराबाई पटेल और उसका बड़ा भाई आ गए। आरोप है कि मां ने हंसिया और बेटों ने चाकू से हमला कर मोहित धीवर नामक युवक की हत्या कर दी। इस हमले में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मां और उसके दोनों नाबालिग बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

3. विधानसभा क्षेत्र: बीमार भतीजे को अस्पताल ले जाना पड़ा महंगा, भाइयों ने ली भाई की जान

रायपुर में खूनी हुई होली:रिश्तों के कत्ल का एक अजीबोगरीब मामला ग्राम मटिया से सामने आया है। यहाँ दिनेश विश्वकर्मा ने अपने बीमार भतीजे को अस्पताल पहुँचाया था। यह बात उसके बड़े भाइयों, कमलेश और अखिलेश को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने दिनेश की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

4. गंज इलाका: जिस अपराधी को ढूंढ रही थी पुलिस, उसी ने की दोस्त की हत्या

रायपुर में खूनी हुई होली:रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। आदतन अपराधी बिट्टू यादव, जिसकी तलाश पुलिस दो दिन से कर रही थी, उसने फाफाडीह रेलवे कॉलोनी के पास अपने ही दोस्त राजा साहू की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी की टूट-फूट के पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिट्टू को गिरफ्तार किया है।

जिले में अन्य जगह भी हुई ताबड़तोड़ चाकूबाजी

रायपुर में खूनी हुई होली:होली के दौरान केवल हत्याएं ही नहीं, बल्कि कई जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं भी दर्ज की गईं:

  • तिल्दा नेवरा: मामूली विवाद में पड़ोसी ने युवक के पेट में चाकू घोंपा।

  • ग्राम सकरी: रंग लगाने के पुराने विवाद का बदला लेने के लिए युवक पर जानलेवा हमला।

  • धरसींवा (सांकरा): होली खेलने के दौरान दो गुटों में टकराव, एक युवक गंभीर रूप से घायल।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था

रायपुर में खूनी हुई होली:रायपुर पुलिस ने बताया कि होली के दौरान उपद्रवियों और सक्रिय बदमाशों पर नजर रखने के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई थीं। कई आदतन अपराधियों को त्योहार से पहले ही जेल भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद आपसी रंजिश और नशे के कारण ये दुखद घटनाएं हुईं। फिलहाल सभी हत्याओं के मामलों में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE