LIVE UPDATE
क्रिकेट

MS Dhoni Retirement News: धोनी ने ले लिया रिटायरमेंट? सुरेश रैना को बताया दिल का हाल – “अब शरीर गवाही नहीं दे रहा”

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के घरेलू मैदान चेपॉक पर एक ऐसा पल आ गया जिसने पूरे देश के थाला फैंस की धड़कनें रोक दीं। MS Dhoni आखिरकार रिटायरमेंट ले रहे हैं? SRH के खिलाफ हार के बाद जब धोनी मैदान पर घूमे, तो पूरा स्टेडियम “धोनी-धोनी” के नारों से गूंज उठा।

Raina ने खोली धोनी की सीक्रेट बात

धोनी के सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक बड़ा खुलासा किया है। रैना ने बताया कि उन्होंने धोनी से कहा, “भाई, IPL 2026 तो आपने मिस कॉल दे दिया, ये काउंट नहीं होगा। अगले साल आपको वापस आना ही पड़ेगा।”

इस पर MS Dhoni ने मुस्कुराते हुए अपने दिल की बात कह दी: “मेरा शरीर अब थोड़ा कमजोर हो गया है।”

रैना मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम आपकी किसी बात पर यकीन नहीं कर रहे। आपको अगले साल खेलना ही होगा।” 44 साल की उम्र में भी धोनी की फिटनेस और जुनून को देखकर रैना का मानना है कि अंदर से धोनी अभी भी पॉजिटिव हैं और वापसी कर सकते हैं।

चेपॉक में भावुक माहौल

इस मैच में फिटनेस इश्यूज की वजह से MS Dhoni प्लेइंग XI में नहीं थे। लेकिन जैसे ही ब्रेक के दौरान टीम फोटो के लिए धोनी मैदान पर आए, पूरा चेपॉक “धोनी-धोनी” के नारों से लरज उठा। मैच हारने के बाद भी धोनी फैंस को शुक्रिया कहने के लिए बाउंड्री के पास चक्कर लगाते रहे। कोई लंबा स्पीच नहीं, बस हाथ हिलाते रहे। फैंस उन्हें विदाई नहीं, बल्कि सालों के प्यार के लिए थैंक्यू बोल रहे थे।

मैच का हाल

Sunrisers Hyderabad ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया। ईशान किशन की शानदार 70 रनों की पारी और पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी (3/28) के दम पर SRH ने 181 रनों का टारगेट आसानी से चेज कर लिया। इस हार के बाद CSK की प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल हो गई है।

क्या धोनी खेलेंगे IPL 2027?

फैंस के मन में अभी भी सवाल है – क्या ये धोनी का आखिरी IPL मैच था? या फिर Captain Cool एक बार फिर कमबैक करेंगे? धोनी ने कभी कुछ पक्का नहीं कहा, लेकिन उनका शरीर अब थोड़ा थकान महसूस कर रहा है, ये उन्होंने खुद स्वीकार कर लिया।

धोनी फैंस का कहना है – चाहे रिटायरमेंट हो या ना हो, धोनी हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगे।

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE