LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

PM मोदी की सभा में शामिल होने जा रही BJP कार्यकर्ताओं की बस ट्रेलर से टकराई, दो की मौत- कई लोग घायल

NCG NEWS DESK रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य की राजधानी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा का चुनावी बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न इलाकों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इसी बीच सभा में शामिल होने के लिए जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस ट्रेलर से टकरा गई।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में कुल 40 भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि यह हादसा छत्तीसगढ़ के बेलतरा में हाइवे पर हुआ है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस अंबिकापुर से पीएम की सभा में शामिल होने रायपुर जा रही थी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE