LIVE UPDATE
कानूनभारत

मानसून सत्र से पहले सरकार की तैयारी, 19 को सर्वदलीय बैठक बुलाई

NG NEWS DESK नई दिल्ली: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की लामबंदी की कोशिशों के बीच हो रहे संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा तथा इस दौरान कुल 17 बैठकें होंगी। सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को विचार विमर्श के लिए बुलाया है।

विपक्षी दलों के तीखे तेवर देखते हुए बैठक में सरकार की ओर से विपक्षी दलों को विश्वास में लेने की कोशिश की जायेगी जिससे कि अधिक से अधिक विधायी कामकाज पूरा हो सके। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल केन्द्र में सत्तारूढ भारतीय जनता दल के खिलाफ लामबंद होने की तैयारियों में जुटे है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस सिलसिले में विपक्षी दलों के नेताओं की बिहार में हाल ही में एक बैठक हो चुकी है। विपक्षी दल अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की हालत जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार की ओर से समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए बनाये जा रहे माहौल को देखते हुए भी विपक्षी दलों में बेचैनी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE