LIVE UPDATE
अपराधकोरबा

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला के मकान में जिस्मफरोशी करती 7 महिला एक किशोरी. समेत 10 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NCG NEWS DESK

कोरबा। शहर के महाराणा प्रताप नगर कालोनी के एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात महिलाएं, एक किशोरी व दो पुरूषों को हिरासत में लिया है। इनमें एक मकान मालकिन है व दूसरी महिला दलाल है। कुछ महिलाएं बाहर से बुलाई गई थी व दो ग्राहक बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी से थाने में पूछताछ कर रही।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शहर का पाश कालोनी एमपी नगर के दशहरा मैदान के पास एक तीन मंजिला मकान में शनिवार की दोपहर को सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी की अगुवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी नितीन उपाध्याय व सिटी कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा, सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी समेत पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की।

लंबे समय से पुलिस को इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। आसपास के लोगों का कहना था कि समय- बे- समय यहां युवक- युवतियों का आना जाना लगा रहता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने यहां की निगरानी शुरू की और जैसे ही ग्राहकों के आने की जानकारी मिली, पुलिस ने धावा बोल दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में सात महिलाएं व एक नाबालिग व दो पुरूष मिले हैं।

सीएसपी त्रिपाठी का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों में मकान मालकिन व देह व्यापार कराने वाली एक महिला के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही। शेष लोगों से पूछताछ की कार्रवाई जारी है। माना जा रहा है कि पुलिस नाबालिग को पीड़िता मान कर कार्रवाई करेगी। रविवार को इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस की तरफ से दी जा सकती है। यहां बताना होगा कि देह व्यापार के कई मामलों का पर्दाफाश पहले भी पुलिस कर चुकी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE