
बारिश में भाजपाइयों ने धमतरी चौक गुण्डरदेही बैठकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
गुण्डरदेही । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गुण्डरदेही विधायक कुंवर यह सिंह निषाद के खिलाफ आज बारिश में बैठ कर धमतरी चौक गुण्डरदेही में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया I जिसमें समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ का भाग लिया। धरना प्रदर्शन में सभी बड़े नेताओ द्वारा गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंग निषाद को खूब खरी खोटी सुनाई साथ ही भुपेश सरकार और कुंवर सिंग निषाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, पूर्व विधायक राजेंद्र राय , पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,सांसद प्रतिनिधी प्रमोद जैन के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ,पूर्व जिलाध्यक्ष लेख राम साहू, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, नरेश यदु, केशव साहू महामंत्री मंडल, सौरभ चोपड़ा, योगेश्वर साहू मयंक अग्रवाल, रजनीकांत शर्मा, विजय सोनकर, संतोष नेताम ,रानू सोनकर, नोबिता साहू, हेमंत सोनकर उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन में विशेष रुप से पिंकी ध्रुव एवं जिला भारतीय जनता पार्टी वालों के प्रभारी पूर्व सांसद मधुसूदन यादव कृष्णकांत पवार पूर्व विधायक भोजराज नाग, देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ठाकुर राम चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष,भानुमति साहू रानू हेमंत सोनकर, चिमन देशमुख, दिनेश्वर बघेल,प्रणेश जैन, किशोरी साहू, केशव साहू आसपास क्षेत्र के किसान मजदूर नौजवान साथी उपस्थित थे।



















