LIVE UPDATE
जांजगीर-चांपाहमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में डिरेल हुई मालगाड़ी, बोगियां पटरी से उतरी, आउटर में रोकी गई यात्री ट्रेनें

NCG NEWS DESK जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेल मंडल में मालगाड़ी डिरेल हो गई है। जांजगीर जिले के अकलतरा में मालगाड़ी की 8 बोगियां पटरी से उतर गईं हैं। जिस कारण 10 से ज्यादा यात्री ट्रेनों को आउटर में रोका गया है। अकलतरा स्टेशन के पास यह हादसा दोपहर 3 बजे हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह मालगाड़ी बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी, तभी अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशनों के बीच अकलतरा ईस्ट केबिन के पास मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद से रुट पूरी तरह से प्रभावित है। ट्रैक पर बिखरे वैगन को हटाने के लिए कोरबा-बिलासपुर से राहत दल भी भेजा गया है। वहीं, हावड़ा-मुंबई रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रेलवे के राहत और बचाव दल के साथ ही टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इस रूट की सभी लाइनों को बंद किया गया है। फिलहाल एक लाइन को चालू करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद बाकी की पटरियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। लाइन शुरू होने में अभी चार से पांच घंटे का समय लग सकता है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE