LIVE UPDATE
भारत

जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

NCG NEWS DESK बागबाहरा: कोमाखान पुलिस ने 27 जुलाई को जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम खैरटखुर्द जंगल के पास कुछ लोग रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है. सूचना पाकर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी चन्द्र कुमार पिता धनेश राम साहू उम्र 50 वर्ष निवासी कलमीझर, भोजराम पटेल पिता लखन लाल पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी जैन काम्पलेक्स वार्ड नंबर 02 बागबाहरा, कफिल पाशा पिता नजिम पाशा उम्र 34 वर्ष निवासी जैन काम्पलेक्स वार्ड नंबर 02 बागबाहरा, गामा राजपूत पिता राम कृपाल राजपूत उम्र 39 वर्ष निवासी सुनसुनिया वार्ड नंबर 07 बागबाहरा, अंकित अग्रवाल पिता स्व. अनिल अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 झलप चौक बागबाहरा, नंद कुमार साहू पिता जगदीश साहू उम्र 42 वर्ष निवासी खैरटखुर्द, रोहित कुमार साहू पिता जीवराखन साहू उम्र 43 वर्ष निवासी खैरटखुर्द तथा देव कुमार ध्रुव पिता विजय कुमार ध्रुव उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 03 HP गैस के सामने बागबाहरा को घेराबंदी कर जुआ खेलते पकड़ा.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पकड़े गये जुआडि़यों के संयुक्त कब्जे फड़ एवं पास से नगदी रकम 19120 रूपये, 04 पैकेट 52 पत्ती तास, जिसमें एक पैकेट खुला हुआ एवं एक पीले रंग का प्लास्टिक की त्रिपाल, 03 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 75000 रूपये, 03 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती करीबन 9000 रूपये, 01 नग की-पैड मोबाईल कीमती करीबन 800 रूपये कुल जुमला कीमती 103920 रूपये जप्त किया गया. आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE