LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NCG NEWS DESK तखतपुर : चुलघाट निवासी रूपाईराम कैवर्त पिता नंदूराम कैवर्त (40) के पास से 15 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया। परसाकापा निवासी पवन कुमार पाली पिता दूजराम पाली (41) के पास से 15 लीटर कच्ची शराब जब्त, चोरमा निवासी राजेंद्र यादव पिता भगत यादव (45) के पास से 13 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया।

तीनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत धारा 34.2 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। साथ ही खम्हरिया निवासी राजकुमार यादव पिता गणेश यादव (58) के पास से चार लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया। परसाकापा निवासी सुरेंद्र कश्यप पिता गेंदराम कश्यप (42) के पास साढ़े तीन लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत धारा 34, 1 क के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

 सूने मकान में पुलिस ने गहने, नगदी किया पार

तखतपुर। बैजनाथधाम गए श्रद्धालु के घर में चोरों ने धावा बोलकर सोना चांदी सहित बर्तन पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टिकरीपारा निवासी राजू जायसवाल परिवार के साथ बैजनाथधाम में गया था। बीती रात अज्ञात चोरों ने उसूने मकान में ताला तोड़कर अलमारी से आठ हजार रुपए नगदी, सोने के हार, चांदी जेवर सहित बर्तन पार कर दिया। इसकी जानकारी पड़ोसी शिक्षक अशोक मिश्रा ने उन्हें दिया। बैजनाथधाम से आने के बाद राजू जायसवाल थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE