LIVE UPDATE
बीजापुरहमर छत्तीसगढ़

नेता सहित 6 ग्रामीणों का नक्सलियों ने किया अपरहण, डर में सभी के परिजन…

NCG NEWS DESK बीजापुर। जिले बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूजा अर्चना करने गए ग्रामीण का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने फरसेंगढ़ से बड़े मुखिया लोगों को अगवा किया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 से ज्यादा ग्रामीण नक्सलियों के कब्जे में हैं। नक्सलियों ने करीब 50 लोगों को अगवा किए थे।

दरअसल, जिले के पंचायत कुटरू से आदिवासी परम्परा अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चिकट राज पहाड़ में कुटरू ईलाके से पूजा अर्चना के लिए ग्रामीण आये थे वापसी के दौरान नक्सलियो ने करीब 50 से ज्यादा ग्रामीण का अपहरण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक पूरी पूछताछ के बाद 44 से ज्यादा ग्रामीणों को रिहा किया गया वहीं फरसेगढ़ थाना इलाके के खबर लिखें जाने तक छ: मुख्य ग्रामीणों को माओवादियों ने अपने कब्जे में रखा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने फरसेंगढ़ इलाके के महेश कुमार गोटा पूर्व सरपंच, पाण्डु गोटा उपसरपंच, राजा राम, जव्वा टीचर, रमेश पोंदी पूर्व उपसरपंच और कार्तिक शाह एवं लोकेश कुमार बारसे को माओवादियों नें अपने कब्जे में रखा है। हालांकि इस मामले में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं माओवादियों से अगवा ग्रामीणों के परिवार वालों ने छोड़ने की मार्मिक अपील की है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE