LIVE UPDATE
बीजापुर

छत्तीसगढ़: नक्सलियों की कायराना करतूत, प्रेशर IED की चपेट में आया बेगुनाह ग्रामीण, धमाके से दहल उठा बीजापुर

बीजापु: छत्तीसगढ़: नक्सलियों की कायराना करतूत, प्रेशर IED की चपेट में आया बेगुनाह ग्रामीण, धमाके से दहल उठा बीजापुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश से बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर खौफनाक साजिश रची, जिसका शिकार एक निर्दोष ग्रामीण हो गया। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक में प्रेशर आईईडी (IED) की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस धमाके के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

जंगल में लकड़ी बीनने गया था ग्रामीण, अचानक हुआ जोरदार धमाका

नक्सलियों की कायराना करतूत,जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना इल्मीडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लंकापल्ली के जंगलों की है। गुरुवार दोपहर 30 वर्षीय ग्रामीण राजू मोडियाम (पिता मुन्नी मोडियाम) जलाऊ लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जमीन के नीचे प्रेशर आईईडी छिपाकर रखा था। अनजाने में राजू का पैर इस बम पर पड़ गया और एक जोरदार विस्फोट हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: बीजापुर और नारायणपुर जेल अब बनेंगी जिला जेल
छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: बीजापुर और नारायणपुर जेल अब बनेंगी जिला जेल
July 22, 2026
रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों की जेल व्यवस्था को मजबूत करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमाके में दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी, जिला अस्पताल में इलाज जारी

नक्सलियों की कायराना करतूत,इस शक्तिशाली विस्फोट की चपेट में आने से राजू मोडियाम का दाहिना पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल राजू को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया है, जहाँ फिलहाल उसका सघन उपचार चल रहा है।

नक्सलियों की बौखलाहट का नतीजा: सुरक्षाबलों की जगह आम नागरिक बन रहे निशाना

नक्सलियों की कायराना करतूत,प्रदेश में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के कारण नक्सली संगठन बुरी तरह टूट चुके हैं। मुठभेड़ों में मिल रही लगातार हार और अपने साथियों की मौत से बौखलाकर नक्सली अब कायराना हरकतों पर उतर आए हैं। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों और पगडंडियों पर बिछाए गए ये आईईडी अब बेगुनाह ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
PM आवास की किस्त हड़पने का आरोप, सचिव ने हितग्राहियों को थमाए सिर्फ 500 रुपए
PM आवास की किस्त हड़पने का आरोप, सचिव ने हितग्राहियों को थमाए सिर्फ 500 रुपए
August 27, 2026
बीजापुर के बोडगा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक के साथ जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इलाके में सर्चिंग तेज, ग्रामीणों में फैला खौफ

नक्सलियों की कायराना करतूत,हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पूरे लंकापल्ली और आसपास के जंगली इलाकों में सघन सर्चिंग ऑपरेशन (Searching Operation) चलाया जा रहा है ताकि नक्सलियों द्वारा बिछाए गए अन्य संभावित आईईडी को डिफ्यूज किया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर बस्तर के अंदरूनी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बीजापुर में पीजीटीवी संक्रमण के 3 मरीज, दो बच्चों की मौत की जांच जारी
बीजापुर में पीजीटीवी संक्रमण के 3 मरीज, दो बच्चों की मौत की जांच जारी
October 15, 2026
बीजापुर के गंगालूर में पीजीटीवी संक्रमण के 3 मरीज मिले हैं। भैरमगढ़ और गंगालूर में दो बच्चों की मौत की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE