LIVE UPDATE
अंबिकापुरहमर छत्तीसगढ़

जन्मदिन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने सिंहदेव के छुए पैर, लिया आशीर्वाद

NCG NEWS DESK अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन 23 अगस्त है। जन्मदिन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अंबिकापुर में थे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। युवाओं से संवाद कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिलेटस (मोटे अनाज) से निर्मित केक काटा। बगल में साथ खड़े उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को केक खिलाया। सिंहदेव ने भी उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने मंच पर ही उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पैर छुए। सिंहदेव ने उनके (मुख्यमंत्री) के पीठ पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच यह घटनाक्रम उत्तर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों को उत्साहित करने वाला रहा। राजनैतिक गलियारे में भी इस घटनाक्रम की खूब चर्चा रही।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सरगुजा के सीतापुर के बाद अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ नजर आए।अंबिकापुर के हाकी स्टेडियम में युवाओं से संवाद कार्यक्रम के दौरान एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस की खुशियां भी मनाई गई। शासकीय नर्सिंग कालेज अंबिकापुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के लिए मिलेटस का केक बनाया था। इसके पीछे का उद्देश्य मुख्यमंत्री को यह भी बताना था कि मिलेटस को सरगुजा जिले में बढ़ावा दिया जा रहा है।

मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक ओर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव तो दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष दीपक बैज बैठे थे। अन्य अतिथियों की भी उपस्थिति थी। केक लेकर आने वाली छात्राओं के अलावा उपमुख्यमंत्री सिंहदेव व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ मिलकर मुख्यमंत्री ने जन्मदिन का केक काटा। पहले सिंहदेव, मुख्यमंत्री को केक खिलाना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को पहले केक खिलाया। अब बारी सिंहदेव की थी।

उन्होंने जब मुख्यमंत्री को केक खिलाया तो मुख्यमंत्री नीचे झुके। सिंहदेव के पैर छुए। सिंहदेव ने भी उनके पीठ पर हाथ रखा। जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद केक मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों को भी दिया गया। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कुछ महीने पहले तक सिंहदेव और भूपेश बघेल सरगुजा के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच साझा करते नजर नहीं आते थे। बदली परिस्थितियों में उनके बीच नजदीकियों ने सरगुजा संभाग के कांग्रेसजनों को फिर से उत्साहित कर दिया है। चुनाव से पहले बदले माहौल से सभी कांग्रेसजन को एकजुटता का संदेश देने की भी कोशिश की जा रही है।

बड़े भाई हैं मेरे,हमेशा से सम्मान रहा है : भूपेश

मंच पर हुए घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकारों ने सवाल भी किया। सरगुजा की धरती पर सिंहदेव व भूपेश के बीच नई केमेस्ट्री देखने को मिली। पैर छूकर आशीर्वाद लेने के सवाल को लेकर मुख्यमंत्री ने हंसते कहा कि हमारी केमेस्ट्री हमेशा से अच्छी रही है। महाराज साहब (टीएस सिंहदेव) बड़े भाई हैं मेरे। हमेशा से ही उनका सम्मान रहा है।उनका स्नेह रहा हैं। इसमें कौन सी बात हो गई|

अंबिकापुर में मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

0 अंबिकापुर में रायपुर की तरह इंडोर स्टेडियम के लिए 100 करोड़ रुपये।

0 राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी।

0 मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर आवासीय महाविद्यालय।

बिजली दर में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में समायोजन प्रभार के रूप में बिजली बिल के साथ अतिरिक्त राशि लेने के लिए केंद्र सरकार की नीति को जिम्मेदार ठहराया। नक्सलियों द्वारा सिर्फ भाजपा नेताओं को टारगेट करने के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के विरुद अभियान जारी रखे हुए हैं। नक्सली अब बदली रणनीति के तहत घर में घुसकर लोगों की हत्या कर रहे है इसके लिए सुरक्षा के साथ सतर्कता जरूरी है।

सतनामी समाज के धर्मगुरु के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आते -जाते रहते हैं। इससे विश्वसनीयता समाप्त होती है। कांग्रेस में दावेदारों की बढ़ी संख्या पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में भी यही स्थिति थी। इसमें से कई दावेदारों को खुद पता होता है कि उनकी दावेदारी में गंभीरता नहीं है लेकिन भविष्य में उनकी दावेदारी बनी रहे इसलिए वे भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर देते हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE