LIVE UPDATE
राजनीतिरायपुर

CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना : आवेदन की लंबी लिस्ट पर CM भूपेश बोले- अयोग्य का चयन होने पर लोग ही कर देंगे रिजेक्ट

NCG NEWS DESK Raipur:- 

रायपुर: कांग्रेस में टिकट की दावेदारी का मंगलवार को आखिरी दिन है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन शाम तक जमा किए गए। प्रदेश की ज्यादातर विधानसभा सीटों में दावेदारों की लम्बी लिस्ट हैं। जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करने वाले भी जानते हैं कि उनके क्षेत्र में चुनाव जीतने लायक कौन है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 321 दिन से आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने आगे कहा कि, अगर योग्य को टिकट मिलती है, तो दूसरे दावेदार संतुष्ट हो जाते हैं, अगर कमतर को टिकट मिलती है, तो नाराजगी दिखती है। सीएम ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आवेदन मिलने से ये पता चल रहा है कि कौन चुनाव लड़ने के इच्छुक है। उन्होंने कहा कि जब अयोग्य व्यक्ति का चयन होता है, तो लोग उन्हे रिजेक्ट कर देते हैं।

दूसरे राज्यों के कांग्रेस विधायकों की भी लगेगी ड्यूटी

बीजेपी के दूसरे राज्यों के 57 विधायक इस समय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं और हर विधानसभा क्षेत्र में इनकी ड्यूटी लगाई है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव के वक्त ड्यूटी लगती है, यहां से भी विधायक असम, हिमाचल, उत्तरप्रदेश और झारखंड गए थे। वैसे ही वे भी आए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों के कांग्रेस विधायकों की भी छत्तीसगढ़ में ड्यूटी लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने मस्टर रोल, दैनिक वेतनभोगी और कलेक्टर दर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है। नियम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चंद्रयान लैंडिंग को लेकर कहा – जो आधारशिला नेहरू ने रखी, उसका पूरे विश्व में डंका बज रहा है।
चंद्रयान की लैंडिग होने वाली है, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है, सीएम ने कहा कि ये वैज्ञानिकों की मेहनत है और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जो आधारशिला रखी थी, उसका ही पूरे विश्व में डंका बज रहा है।

इसके अलावा युवा संवाद, भेंट-मुलाकात के बाद आगे की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि संकल्प शिविर जारी है। 14 विधानसभा में आयोजन हो चुका है। 26 तारीख से फिर इसकी शुरुआत की जाएगी। हर दिन 3 विधानसभा में संकल्प शिविर का आयोजन होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
November 5, 2026
महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट ने ED के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE