LIVE UPDATE
भारत

फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, भरभरा कर गिरे 25 घर, 16 लोगों के घायल

NCG NEWS DESK KERALA :-

केरल में सोमवार को जोरदार धमाके से लोगों का दिल दहल गया। धमाका एक फैक्ट्री में हुआ। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं एक शख्स की मौत बताई जा रही है। धमाका त्रिपुनिथुरा के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में हुआ। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर भी है। 4 गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल से कलामासेरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राख का ढेर बना पटाखों का गोदाम

जिला प्रशासन के अनुसार, मृतक की पहचान तिरुवनंतपुरम के रहने वाले विष्णु के रूप में हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के 25 से अधिक घर और कुछ दुकानें भरभरा कर गिर गईं। 2 वाहन भी पूरी तरह जल गए। हालांकि धमाका कैसे हुआ, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन पूरा गोदाम राख के ढेर में तब्दील हो गया है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सिगरेट-बीड़ी से चिंगारी गिरने का शक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाके की पुष्टि फायर ब्रिगेड ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारी ने की। भीषण विस्फोट था, जिसके झटके कई किलोमीटर दूर अग्निशमन केंद्र तक भी महसूस किए गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन प्रशासन-पुलिस को यह नहीं पता था कि पटाखा फैक्ट्री और गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, धमाका तब हुआ, जब एक वाहन से गोदाम में पटाखे उतारे जा रहे थे। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि सिगरेट या बीड़ी की चिंगारी से शायद धमाका हुआ हो।

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमाके से क्या-क्या नुकसान हुआ?

फैक्ट्री में धमाका होने से इमारतों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई घरों के दरवाजे और खिड़कियां उड़ गईं, जिसका मलबा पार्किंग में खड़ी कारों पर गिरा। आस-पास खड़े पेड़ों में आग लग गई। एक महिला ने कहा कि धमाके के कारण हमने सब कुछ खो दिया है। मेरा घर पूरी तरह डैमेज हो गया है। दरवाजे और खिड़कियां नहीं बचीं। हम यहां कैसे रह सकते हैं?

मंत्री ने डॉक्टरों को दिए कड़े निर्देश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल के स्वास्थ्य मंत्री वेना जॉर्ज ने हादसे में घायल हुए लोगों को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के निर्देश दिए हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी ने कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज और एर्नाकुलम जनरल अस्पताल में भर्ती लोगों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। साथ ही मंत्री ने पुलिस और प्रशासन को मामले की गहन जांच करने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE