LIVE UPDATE
भारत

बाल सुधार गृह से भागे 22 बच्चे, 8 रेप और 13 मर्डर आरोपी

NCG NEWS DESK JAIPUR :-

राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर आ रही है। आदर्श नगर इलाके में स्थित बाल सुधार गृह से 22 बच्चे फरार हो गए हैं, जिनमें से 8 रेप और 13 मर्डर आरोपी हैं। वहीं एक साथ इतने बच्चों के फरार होने पर जयपुर पुलिस और प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली खान ने शहरभर में नाकाबंदी करा दी है। शहरभर में उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही आई सामने

एडिशनल DCP ईस्ट सुमन चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बाल सुधार गृह के अधिकारियों से भागने वाले बच्चों के बारे में जानकारी ली। बाल सुधार गृह के अधीक्षक ने बताया कि हम लोगों को जैसे ही बच्चों के फरार होने की सूचना मिली, वैसे ही हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बच्चे जंगला तोड़कर दीवार कूद कर फरार हुए हैं। निजी गार्ड की तरफ से लापरवाही बरती गई है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी है, जो बच्चों की तलाश में जुटी है।

विशेष जांच दल का गठन किया गया

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाल सुधार गृह से बच्चों के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए ADCP ईस्ट सुमन चौधरी ने एक जांच टीम गठित की है। इस टीम ने अपनी काम भी शुरू कर दिया है। जांच टीम और पुलिस बाल सुधार गृह और आस-पास के इलाके में लगे CCTV खंगाल रही है। बाल सुधार गृह के अधीक्षक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

बताया कि रविवार रात की घटना है। बच्चों ने पहले जंगला तोड़ा। इसके बाद दीवार तोड़कर और उसे फांदकर वे भाग गए। सुबह करीब 6 बजे केयर टेकर ने जंगला और दीवार टूटी देखी तो सुधार गृह के संचालक को बताया। जो दीवार तोड़ी गई है, वह मेंटल अस्पताल की तरफ खुलती है। मामले में प्राइवेट गार्ड का हाथ होने का शक है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE