LIVE UPDATE
विदेश

एक्ट्रेस मधुरा नायक पर टूटा दुखों का पहाड़, इजराइल युद्ध में खोया परिवार

NCG NEWS DESK:

टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। एक्ट्रेस ने इजराइल- हमास युद्ध में अपने परिवार को खो दिया है। आतंकियों ने मधुरा नायक के बहन और बहनोई की उसके बच्चों के सामने हत्या कर दी। मधुरा नायक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो कि काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने काफी इमोशनल होते हुए कहा- ‘मैं मधुरा नायक, भारत में जन्मी यहूदी हूं. भारत में हम सिर्फ 3000 हैं। 7 अक्टूबर से पहले अपने परिवार में से हमने एक बेटी और बेटा को खो दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ई- रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत


मधुरा नायक बोलीं- मेरी बहन ओडाया और उसके पति को मार दिया गया, वो भी उनके दो बच्चों के सामने… जो दुख और तकलीफ मेरी फैमिली इस समय फेस कर रही है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है’। आज इजरायल दर्द में है, हमास की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े जल रहे हैं। आगे मधुरा ने कहा, ‘महिला, बच्चे, बूढ़े और कमजोर को टारगेट किया गया।


छत्तीसगढ़ हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में जल्द होगी बम्पर पद पर भर्तियां…जानें किस दिन से कर पाएंगे अप्लाई


कल मैंने अपनी बहन और उसके पति व बच्चों की तस्वीर शेयर की थी, ताकि दुनिया हमारा दर्द देखे और मैं ये देख हैरान हूं कि फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा कैसा चला रहे हैं। मैं बताना चाहती हूं कि ये प्रो फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा इजरायल के लोगों को किलर्स की तरह दिखाना चाहते हैं। ये सही नहीं है। खुद का बचाव करना आतंक नहीं है’।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE