LIVE UPDATE
भारतराजनीति

हाईकोर्ट को आवंटित भूमि राउज एवेन्यू पर बना है आम आदमी पार्टी का कार्यालय, … CJI भी हैरान

NCG NEWS DESK NEWS DELHI :-

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की पार्टी आप पर बड़ा आरोप लगा है। आम आदमी पार्टी पर आरोप है कि, दिल्ली हाई कोर्ट की आवंटित ज़मीन पर आम आदमी पार्टी का कार्यालय चल रहा है। आम आदमी पार्टी की इस हरकत पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को ये जमीन खाली कराने का आदेश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आज मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है। जानकारी के अनुसार, आप पार्टी का कार्यालय दिल्ली हाई कोर्ट को आवंटित राउज एवेन्यू के एक प्लॉट पर चल रहा है। यहां पहले दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री का आवास था, लेकिन बाद में AAP ने इसे अपना ऑफिस बना लिया।

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि, कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। कोई राजनीतिक पार्टी उस जमीन पर कैसे जमी रह सकती है? कोर्ट ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए आदेश दिया कि,  लोक निर्माण विभाग के सचिव, वित्त सचिव और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के साथ मीटिंग करें और इस कब्जे को हटाने को लेकर समाधान निकाले।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE