LIVE UPDATE
कानून

दिल्ली कोर्ट में महिला जज को धमकी: दोषसिद्धि के बाद आरोपी और वकील ने की अभद्रता

दिल्ली कोर्ट में महिला जज को धमकी: दोषसिद्धि के बाद आरोपी और वकील ने की अभद्रता

बाहर मिल, देखते हैं कैसे ज़िंदा घर जाती है” कोर्ट के अंदर ही सुनाई गई धमकी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्य बिंदु:-

? दोषसिद्धि के बाद खुले कोर्ट में धमकी
? आरोपी और वकील दोनों की हरकत शर्मनाक
? महिला मजिस्ट्रेट ने साहसिक बयान जारी किया
? न्यायपालिका की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल

दिल्ली। न्यायपालिका की गरिमा को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। राजधानी दिल्ली की एक अदालत में एक महिला मजिस्ट्रेट को खुले कोर्ट में आरोपी और उसके वकील ने धमकी दी। यह पूरा मामला तब घटा जब न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगी मंगला ने एक चेक बाउंस केस में आरोपी राज सिंह को दोषी करार दिया।दिल्ली कोर्ट में महिला जज को धमकी

✔️ मामला क्या है?

यह केस M/s Vintage Credit and Leasing Pvt. Ltd. बनाम राज सिंह (मामला संख्या: Ct. Cases 18139/2019) है, जो पांच सालों से कोर्ट में लंबित था। यह केस धनादेश प्रतितोष अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत दर्ज किया गया था।दिल्ली कोर्ट में महिला जज को धमकी

? 2 अप्रैल 2025 की घटना

जैसे ही अदालत ने दोषसिद्धि का फैसला सुनाया, आरोपी राज सिंह आगबबूला हो गया।
? उसने अपने वकील अतुल कुमार से कहा – कुछ भी करो, फैसला पलटवाओ।
? इसके बाद आरोपी ने खुलेआम महिला मजिस्ट्रेट को धमकी दी –
तू है क्या चीज़बाहर मिल, देखते हैं कैसे ज़िंदा घर जाती है…”

इतना ही नहीं, आरोपी ने मजिस्ट्रेट पर दबाव बनाना शुरू किया कि वे इस्तीफा दें और फैसले को बदल दें।दिल्ली कोर्ट में महिला जज को धमकी

⚖️ महिला जज का साहसिक जवाब

इस भयावह स्थिति के बावजूद न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगी मंगला ने लिखा,
फिर भी, मैं सभी बाधाओं के बावजूद न्याय के पक्ष में आवश्यक कार्य करती रहूंगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस तरह की धमकियों से विचलित नहीं होंगी।

? क्या कहता है कानून?

कोर्ट के अंदर न्यायिक अधिकारी को धमकाना न केवल अवमानना है बल्कि भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध भी है।दिल्ली कोर्ट में महिला जज को धमकी

? यह मामला क्यों है अहम?

यह केस ना सिर्फ महिला सुरक्षा का सवाल उठाता है, बल्कि भारत की न्यायिक व्यवस्था पर भरोसे के लिए भी एक परीक्षा बन गया है। आरोपी और वकील की यह हरकत न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।दिल्ली कोर्ट में महिला जज को धमकी

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE